हरूंता बुग्याल की शैल यात्रा में ढोल-दमाऊ के साथ स्थानीय गांवों के लोग व विधायक सुरेश चौहान
उत्तरकाशी ब्यूरो
हरि महाराज जिन्हें कार्तिकेय स्वामी के नाम से भी जाना जाता हैं। हरूंता बुग्याल की मखमली घास के मैदान में ढोल-दमाऊ की गंूज के साथ हरि महाराज के आह्वान और पूजन के साथ गांव-गांव में उत्सव का माहौल। 15 से 16 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा में हरि महाराज को दुग्ध व दधि से स्नान करवाने की विशेष मान्यता है, साथ ही हूण देवता की भी पूजा अर्चना और विभिन्न द्रव्यों से स्नान किया जाता है। मान्यता है कि जिसने यह यात्रा की उसकी समस्त मनोकामनाएं तत्क्षण पूरी हो जाती है।

उत्तरकाशी बाडागड्डी क्षेत्र के प्रसिद्ध देवता हरि महाराज की दो दिवसीय पैदल शैल यात्रा में गये सेकंडों श्रद्धालुओं ने दूध से नहलाते हुए हरि महाराज का लिया आशीर्वाद, पौराणिक परंपरा के अनुसार हरि महाराज हूंण देवता की शैल यात्रा की मान्यता बाडागड्डी क्षेत्र में बहुत विख्यात है, स्थानीय मान्यता के अनुसार बुग्यालों की यह यात्रा क्षेत्रहित की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए स्थानीय लोग अपने देवता को खुश करने के लिए देवता को दूध दही से नहलाते है जिससे खुश होकर देवता क्षेत्रवासियों को आशीर्वाद देते हैं।
वहीं इस शैल यात्रा में गये गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि भगवान् हरि महाराज जी के आशीर्वाद से शैल यात्रा में वे पिछले वर्ष भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 15-16 किमी की यह पैदल यात्रा बुग्यालों व पहाड़ों से होकर आगे बढ़ती है। यात्रा मार्ग से जुड़े दुर्गम गांव और जंगलों में छानियों में रह रहे लोगों तक भी यात्रा के माध्यम से पहुंचा जाता है। उनकी कुशल के साथ समस्याओं का भी पता चलता है। रात को भी छानियों में ही वास होता है। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल होकर उन्हें न सिर्फ सुखद अनुभूति हुई बल्कि देवताओं का भी आशीर्वाद मिला और उन लोगों से भी मुलाकात हुई जो दूर छानियों में निवास कर रहे हैं।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हरि महाराज जी और हूंण देवता की शैल यात्रा सुखद और आध्यात्म की अनुभूति का मार्ग है। किसी धाम के बराबर मात्रा का पुण्य करने जैसा है और इसका अधिक महत्व 15.16 किलोमीटर की पैदल यात्रा सबसे खास है।
विधायक को मिला फिर आशीर्वाद
स्थानीय निवासी संतोष मराठा ने बताया कि विधायक सुरेश चौहान को 2022 के चुनाव से प
हले हरि महाराज जी ने यही आशीर्वाद दे दिया था और इस बार भी विधायक को हरि महाराज एवं हूंण देवता ने विषेश आशीर्वाद दिया ह,ै जो सम्भवतः उनके राजनैतिक भविष्य के लिए जीत की गारंटी है। वहीं अन्य लोगों का भी मानना है कि विधायक सुरेश चौहान इस यात्रा में विगत कई वर्षों से आते रहते हैं इसलिए भगवान भी उनको आशीर्वाद देता है।

यह पौराणिक परंपरागत शैल यात्रा जहां देवताओं के साथ कुशल अनुभव देती हैं वहीं प्रकृति से आच्छादित जंगल मन को त्रिप्त करती है। वहीं क्षेत्र के लोगों के साथ विधायक सुरेश चौहान ने देव डोली और रासू नृत्य लगाकर रमणिक बुग्यालों का आनंद लिया।
यात्रा में विधायक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भट्टवाडी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कपिल पंवार जी, डुंडा प्रमुख राजदीप परमार , बाडागड्डी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधिश्री देवेन्द्र नाथ, सुरेश पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुभम मराठा, कुरोली प्रधान अजीतपाल पंवार, बौगाडी प्रधान प्रतिनिधि खिलावन गुसाई, बौंगा प्रधान अनिल रावत, पूर्व प्रधानयशवंत सिंह, पूर्व प्रधान कालेन्द्र भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येसिंह रावत मौजूद रहे।
