प्रतीकात्मक
-खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी क्यों छुपा रहे सूचना
राज्य प्रवक्ता, पौड़ी
ब्लॉक पौड़ी से यह मामला सामने आया है। तहसील पौड़ी के बाड़ा गांव निवासी दिनेशचंद्र ने सूचना के अधिकार के तहत दो बिंदुओं पर सूचना मांगी लेकिन अधिकारियों ने उन्हें जो सूचनाएं दी व आधी-अधूरी और तोड़ मरोड़ कर दी गई। मामले में अपील भी की गई लेकिन फिर भी सूचना नहीं मिली अब दिनेश चंद्र ने मुख्य सूचना आयुक्त देहरादून में अपील की है। इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की गई लेकिन सीएम पोर्टल में दर्ज शिकायत का भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
ग्राम पंचायत बाड़ा निवासी दिनेशचंद्र ने बताया कि उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत 18 अगस्त 2025 को लोक सूचना अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी से बाड़ा ग्रामसभा में साल 2015 से जुलाई 2025 तक हुई खुली बैठकों, मासिक बैठकों के कार्यवृत्त और पिछले दस सालों में ग्राम पंचायत में अधिग्रहण योजनाओं की सूचना मांगी लेकिन उन्होंने तय समय पर सूचना नहीं दी। बताया कि इसके बाद अपीलीय अधिकारी एवं बीडीओ पौड़ी से अपील की गई। जिस पर अपीलीय अधिकारी ने उनको सुनवाई के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि अपीलीय अधिकारी ने भी बिना मोहर, पदनाम, बिना हस्ताक्षर के गलत व भ्रामक सूचना उपलब्ध करवाई जोकि सूचना अधिकार की मूल भावना के विरूद्ध है। कहा कि इन दोनो अफसरों ने खिलाफ दायित्वों का सही ढंग से पालन नहीं करने, सूचना अधिकार अधिनियम की मूलभावना के विरूद्ध काम किए जाने पर अनुशात्मक कार्रवाई किए जाने के साथ ही सूचना न देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
