हिमानी व केसर को पार्टी में शामिल करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी
राज्य प्रवक्ता
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में नगर पालिका पौड़ी की अध्यक्ष हिमानी नेगी व पौड़ी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ नगर पालिका के कई सभासद व अन्य पार्टियों को छोड़कर आए कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा पर विश्वास जताया है। विधानसभा चुनाव से पहले हिमानी व केसर के भाजपा में शामिल होने से पौड़ी की राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद हिमानी नेगी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्य प्रणाली से प्रेरित होकर भाजपा में आई हैं। वहीं केसर सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी की अगुवाई में दोनों नेताओं का भाजपा में शामिल होना राजनीतिक परिवर्तन के साथ ही विधायक की ताकत का भी प्रदर्शन करता है।
रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास, विधायक राजकुमार पोरी की पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी व उनके पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी केसर सिंह नेगी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों पति-पत्नी ने भाजपा की कार्य प्रणाली को सर्वोच्च बताया। कहा कि वे विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और यही वजह है कि भाजपा उत्तराखंड की जन प्रिय पार्टी है।
नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी हिमानी नेगी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी केसर सिंह नेगी ने भाजपा में घर वापसी की। बताते चले कि निकाय चुनाव में भाजपा से बागी होकर हिमानी नेगी ने निर्दलीय पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। उन्होंने नगरपालिका के इस चुनाव में सबको चौंकाते हुए भाजपा-कांग्रेस को पराजित कर जीत हासिल की भी। इस चुनाव में हिमानी नेगी के पति केसर सिंह नेगी की सटीक रणनीति से दोनो राष्ट्रीय दल इस चुनाव में हार गए थे। अब हिमानी नेगी के साथ ही उनके पति केसर सिंह नेगी ने भी भाजपा में घर वापसी की है। केसर सिंह नेगी इससे पहले ब्लॉक प्रमुख पौड़ी व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रह चुके हैं।
केसर सिंह नेगी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने चौबट्टाखाल विधानसभा से चुनाव लड़ा था। हालांकि यहां उनको हार का मुंह देखना पड़ा था। विधानसभा चुनाव से पहले विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी के नेतृत्व में हुए इस घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। इस राजनीतिक घटनाक्रम को आगामी निकाय एव विधानसभा स्तर की राजनीति के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।
