मुख्यमंत्री के साथ विश्वनाथ में पूजा अर्चना करते विधायक सुरेश चौहान।
राज्य प्रवक्ता, उत्तरकाशी
गंगोत्री विधायक सुरेष चौहान का राजनीति कद लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगोत्री विधानसभा सीट पर कांग्रेस का आधार लगातार कमजोर हुआ है और यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस का भाजपा में पलायन हुआ है। ऐसी परिस्थिति में भाजपा यहां लगातार मजबूत हो रही है। 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने विधायक के प्रस्तावों को स्वीकृति देने के साथ ही उनके कार्यों की सराहना भी की। इससे काफी हद तक यह भी साफ हुआ कि सुरेष चौहान एक भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित हुए हैं।
फिलवक्त बात करते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तरकाषी भ्रमण की। धामी 7 अक्टूबर को उत्तरकाषी पहुंचे। गंगोत्री विधायक सुरेष चौहान के साथ काषी विष्वनाथ में पूजा अर्चना की और कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी स्वीकार किया। इस बीच विधायक सुरेष चौहान ने उन्हें उत्तरकाषी के विकास का प्लान सौंपा। मुख्यमंत्री ने मंच से काषी विष्वनाथ कॉरिडोर की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तरकाषी आध्यात्मिक नगरी है और इसके विकास के लिए सरकार पूरी शक्ति के साथ कार्य करेगी। उन्होंने विधायक की मांगों को अपने कार्यक्रम में शामिल करने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर गंगोत्री विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गंगोत्री विधानसभा की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा, मांग पत्र में धार्मिक पर्यटन को बढावा देने, श्रीकाशी विश्वनाथ मां शक्ति विकास कॉरिडोर को विकसित करने की मांग की। वहीं गाजणा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण स्वरोजगार व पर्यटन के दृष्टिगत डोडिताल, अवाना बुग्याल, गिडारा बुग्याल, जौराई बुग्याल, कुश कल्याण, हरि महाराज सौड बुग्याल, सहस्त्रताल, खेड़ा ताल, बर्मी ताल जैसे पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने का मसौदा मुख्यमंत्री को सौंपा। इसके अलावा जिला अस्पताल में जरुरी स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ ही इसे दिवंगत विधायक गोपाल सिंह रावत के नाम नामित करने का प्रस्ताव रखा।
विधायक ने ब्लॉक भटवाडी में वर्षों पुरानी केन्द्रीय विद्यालय की मांग को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को समर्थन देते हुए पूर्ण करने की घोषणा की। केंद्रीय विद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय की मांग भारत सरकार को भेज दिया गया है और जल्द स्वीकृत भी हो जाएगा।
