बन्नू स्कूल मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते गणेश गोदियाल
राज्य प्रवक्ता
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को बन्नू स्कूल के ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष गोदियाल समेत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे जोरशोर से कार्यक्रम की तैयारियों में जुट हैं। इसी क्रम में गणेश गोदियाल ने आज मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गोदियाल पूरे कार्यक्रम की तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए हैं। सरकार की लाख बाधाओं में उलझाने की तमाम कोशिशों के बाद भी वे कार्यक्रम को लेकर रात-दिन दौड़-भाग में जुटे हुए हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि देश में शिक्षा का माहौल भाजपा सरकार ने लगभग समाप्त कर दिया हैं और पेपर लीक की वजह से परेशान छात्र आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी छात्रों की आवाज बने हैं और वे पूरे देश में युवाओं की पहली पसंद भी बने हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अप्रत्याशित युवाओं की भीड़ जुटने वाली है और कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार इस कार्यक्रम से इतनी डरी हुई है कि परेड ग्राउंड में कार्यक्रम नहीं होने दिया और अब बन्नू इंटर कॉलेज में यह कार्यक्रम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि अब लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा की सरकार को खदेड़ा जाए। उन्होंने छा़त्रों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे। कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने भी राज्य भर के नौजवानों से आह्वान किया कि वे कल 17 जुलाई को राहुल गांधी जी की ललकार सुनने देहरादून पहुंचे ।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करण माहरा, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत, उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी, कांग्रेस विधायक दल के उपनेत भवन कापड़ी कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, मनोज त्यागी, संत ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड यशपाल, आर्य पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।
