प्रतीकात्मक चित्र
राज्य प्रवक्ता
मध्य पूर्व में चल रही अमेरिका-इजराइल व ईरान की जंग का प्रभाव भारत में भी पड़ने लगा है। भारत कच्चे तेल की कुल जरूरत का 85 प्रतिशत और एलपीजी की आवश्यकताओं का 50 प्रतिशत आयात करता है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉमुर्ज के समुद्री रास्ते बंद कर दिए हैं और ऐसे में एलपीजी की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। भारत में शुक्रवार की आधी रात से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 62 बढ़ा दी गई है। अब 872 रुपये की कीमत पर मिलने वाला सिलेंडर 932 रुपये में मिलगा। एलपीजी वितरक एसोसिएशन ने कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
