राहुल गांधी
राज्य प्रवक्ता
लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के नेता राहुल गांधी 4 व 5 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम तय हो चुका है।
उन्होंने बताया कि 4 जून को राहुल गांधी सुबह अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर पौड़ी पहुंचेंगे और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने बताया कि 5 जून को राहुल गांधी देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सैनिक प्रकोष्ठ, सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के कार्यक्रमों में शिरकत करें।
