राज्य प्रवक्ता
उत्तराखंड को भारत सरकारकी राज्य खनन तत्परता सूचकांक में श्रेणी-सी में देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पुरस्कार स्वरूप् राज्य को सौ करोड़ की धनराशि मिलेगी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश के राजस्व में खनन का अहम योगदान है। प्रदेश सरकार पर्यावरण के अनुकूल, वैधानिक तरीके से खनन पर जोर दे रही है। लगातार अवैध खनन पर लगाम कसने के साथ ही, कर चोरी पर भी सख्ती की है। केंद्र सरकार की खनन रैंकिंग में उल्लेखनीय प्रदर्शन इसका नतीजा पुरस्कार है।
खनन मंत्रालय ने राज्य खनन तत्परता सूचकांक और राज्य स्तरीय रैंकिंग का अनावरण किया है। खान मंत्रालय भारत सरकार के पत्र के अनुसार राज्य खनन तत्परता सूचकांक भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य स्तर पर खनन क्षेत्र में सुधारों को प्रोत्साहित करना है। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए, खनन क्षेत्र में सुधार को अब वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की राज्यों को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना 2025-26 का अंग बना दिया गया है।
इस योजना के अंतर्गत कुल 5,000 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है, जिसमें तीन खनन सुधार घटक सम्मिलित हैं। उत्तराखंड को सी श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है और 100 करोड़ की राशिका पुरस्कार दिया गया है।
