रुद्रप्रयाग के विजयनगर में बारिश का कहर, कई दुपहिया बहकर पहुंचे मंदाकिनी के तट
राज्य प्रवक्ता
रुद्रप्रयाग जिले में शुरूआती बारिश ही आफत बनकर बरस रही है। शुक्रवार देर रात मूसलाधार बारिश से केदारनाथ यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव अगस्त्यमुनि स्थित विजयनगर गदेरे बाढ़ जैसे हालात सामने आए। इस दौरान यहां खड़े दुपहिया वाहन बह गई। जिले के अन्य जिलों में भी तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई।
केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव विजयनगर में शुक्रवार रात करीब 1ः30 बजे बाद आधे घंटे से अधिक मूसलाधार बारिश हुई। विजयनगर के पास स्थित गदेरे में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर किनारे खड़े 12 से अधिक स्कूटी व मोटर साइकिल पानी के बहाव में बहकर मंदाकिनी नदी के किनारे पहुंच गएं
थाना प्रभारी महेश सिंह रावत ने बताया कि वाहन पानी के तेज बहाव के साथ बहे हैं। उन्होंने बताया कि गदेरा ऊफान पर था लेकिन इससे किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं है।
